पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअमृतसर. उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने मंगलवार को सिटी बस का उद्घाटन कर दिया है। इसके बाद ट्रायल के लिए चली बस माल मंडी से चली और शेरांवाला गेट के बाहर तेल खत्म हो गया। शेरांवाला गेट के पास एक पंप के बाहर ड्राइवर ने बस को रोक दिया। उसने इतना खतरा भी उठाना मुनासिब नहीं समझा कि बस को घुमा कर लाए और पंप से तेल डलवाए।
बस का टैंक दूसरी तरफ होने के कारण बाल्टी में डीजल लाया गया और पाइप से इसे बस में डाला। जिस बस को उद्घाटन के लिए सजाया गया था, सुखबीर बादल उसमें चढऩे की बजाय एक तरफ खड़ी अन्य बस नंबर पीबी-02 सीसी-6366 में सवार हो गए। अचानक उन्हें दूसरी गाड़ी में सवार होते देख सुरक्षा कर्मियों के भी हाथ पैर फूल गए, क्योंकि उन्होंने जिस बस को पूरी तरह से खंगाला था और उसकी सुरक्षा में खड़े हुए थे। बादल को दूसरी बस की तरफ जाते देख उधर को भागे।
सुखबीर दोपहर 1:10 पर बस की सीट पर बैठे। उनके साथ निकाय मंत्री अनिल जोशी, इंदरबीर सिंह बुलारिया और तरुण चुग को ही अंदर जाने दिया गया। यहां तक कि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष केवल कुमार को भी बस में सवार नहीं होने दिया गया। वह सीट पर बैठे, बस को स्टार्ट किया और उतर गए। उनके जाने के बाद जोशी, बुलारिया और चुग फूलों से सजी बस की तरफ बढ़े। रीबन काटा और बस में सवार हो गए। बस में बैठते ही जोशी बोले-'यार एह तां पिंडा वाली मिनी बस है, दूसरी विच चलो। बुलारिया बोले- 'इस विच तां फोटो वी सही तरह नई आउणी।' सभी उतर कर दूसरी बस में चढ़े तो एक अधिकारी बोल पड़ा कि आप इसमें बैठ तो गए हैं, पता नहीं इसमें तेल है भी या नहीं।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.