पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Badal Said Centre Of Excellence And Museum Will Be Built In The Attari

अटारी में बनाया जाएगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और अजायब घर : बादल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर. बाॅर्डर बैल्ट के किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए अटारी में राष्ट्रीय स्तरीय नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर हार्टिकल्चर स्थापित किया जाएगा। यह ऐलान मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल ने अटारी स्थित सरकारी बाग और नर्सरी का दौरा करते समय कहे। उन्होंने बाग में लगे विभिन्न फलों से हो रही कमाई का बारेे में पूछा। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह इस इलाके में सेंटर को जल्द स्थापित करें। उन्होंने हार्टिकल्चर विभाग के डायरेक्टर को फोन पर संपर्क किया और कहा कि इस पूरे प्रोजेक्ट का ब्लू प्रिंट तैयार करने के निर्देश जारी करें ताकि इस प्रोजेक्ट को केंद्र से मंजूरी दिलाई जा सके।

उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत सब्जियों की किस्मों, सब्जियों की नर्सरी और फलों की नर्सरी तैयार की जाए। इसमें तकनीक का प्रयोग करके गैर-मौसम में भी सब्जियों को पैदा करने के लिए किसानों को प्रेरित किया जा सके। किसान कनक और चावल के चक्कर से बाहर निकल कर बेहतर आमदन पा सकें। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गुलजार सिंह रणिके, प्रिंसिपल सेक्रेटरी अजोय शर्मा, आईजी पुलिस ईश्वर शर्मा, डिप्टी कमिश्नर रवि भगत, एसएसपी देहाती जसदीप सिंह आदि भी उपस्थित थे।

अटारी अस्पताल में हो 24 घंटे डॉक्टर की सुविधा
अटारी दानामंडी में स्थानीय लोगों ने संगत दर्शन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से कहा कि अस्पताल में शाम तीन बजे के बाद डॉक्टर नहीं मिलते। अगर जरूरत पड़े तो अमृतसर जाना पड़ता है। इतना ही नहीं यहां के डॉक्टर की ड्यूटी ज्यादातर इंटीग्रेटेड चैक पोस्ट अटारी और अटारी रेलवे स्टेशन पर समझौता ट्रेन पर लग जाती है। यहां मरीजों को देखने के लिए कोई नहीं होता। मरीज बैठ-बैठ कर घर चले जाते हैं।

इस पर सीएम ने सिविल सर्जन डाॅ. राजीव भल्ला को बुलाया और इस अस्पताल के बारे में पूछा। डॉ. भल्ला ने बताया कि यह प्राइमरी हैल्थ सेंटर है, जहां रजिंदर सिंह बल मेडिकल ऑफिसर तैनात हैं। पीएचसी होने के कारण यहां सिर्फ एक ही डॉक्टर की पोस्ट होती है। सीएम बादल ने तुरंत सेक्रेटरी हैल्थ विन्नी महाजन से फोन पर मामले के बारे में बातचीत की।