पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Badal Spoke We Will Not With BJP In Haryana

शिअद की रैली में सीएम बादल का कांग्रेस पर हमला, इनेलाे का फेवर किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(रैली के बाद मीडिया से बात करते सीएम प्रकाश सिंह बादल।)
तरनतारन. सीएम प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि भाजपा और शिअद का पुराना और गहरा रिश्ता है। हरियाणा को छोड़कर अकाली दल भाजपा के साथ है। हरियाणा में भाजपा का साथ देने की बजाय अकाली दल इनेलो (चौटाला) परिवार का साथ दे रही है। बादल ने कहा, दरबार साहिब की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है। कांग्रेस की जड़ें उखड़ चुकी है। वह खडूर साहिब में आयोजित शिरोमणि अकाली दल की रैली के बाद मीडिया से बोल रहे थे।

इससे पहले शिअद के मंच से बादल ने कहा, कांग्रेस हमेशा ही सिखों के धार्मिक मामलों में दखल अंदाजी करती रही है। कांग्रेस का मकसद सिखों को दो फाड़ करना है, इसीलिए कांग्रेस ने हरियाणा में अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के बनाए जाने का पक्ष लिया। श्री दरबार साहिब पर ब्लू स्टार आॅपरेशन और दिल्ली में 1984 के दंगों के लिए सिख पंथ कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगा।
आगे की स्लाइड में पढ़ें क्या कहा मित्तल ने