पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कांग्रेस का शिअद पर हमला, बाजवा बोले: लोगों को बताएंगे अकाली बेच रहे हैं नशा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर. पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि नगर कमेटियों के चुनावों के खत्म होते ही नवंबर महीने में कांग्रेस पूरे राज्य में नशे के खिलाफ अभियान छेड़ने जा रही है। इसके तहत पूरे राज्य में करीब 50 लाख घरों में कांग्रेसी दस्तक देंगे। हम लोगों को बताएंगे कि किस तरह एक सोची समझी साजिश के तहत युवा पीढ़ी को नशे की लत लगाकर उन्हें बर्बाद किया जा रहा है। इसके पीछे शिरोमणि अकाली दल बादल काम कर रहा है।
ड्रग रैकेट प्रकरण की सच्चाई का पता लगाने के वास्ते वह शीघ्र ही सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेंगे। ताकी इसमें शामिल सफेदपोश नेताओं का पर्दाफाश किया जा सके। वह मीडिया से बात कर रहे थे। बाजवा ने कहा, अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्कर जगदीश भोला ने भी अकाली दल के नेता और पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री को तस्करी का सरगना बताया था। इसमें और भी कई नेताओं के शामिल होने की बात कही गई थी।
'जेटली ने मांगा करोड़ों की ग्रांट का हिसाब'
कांग्रेस प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने कहा, उपचुनाव में सिर्फ मोदी लहर की हवा ही नहीं निकली, फाइनांस मिनिस्टर अरुण जेटली ने भी बादलों की नींद उड़ा दी है। मोदी सरकार आने पर दिल्ली से ट्रक भर कर नोट लाने का दावा करने वाले सीएम से जेटली ने हजारों करोड़ की ग्रांट का हिसाब मांग कर चिंता में डाल दिया है। बाजवा खडूर साहिब में गुरु अंगद देव जी के गुरतागद्दी दिवस को समर्पित मेले में रैली को संबोधित कर रहे थे।
रैली से गायब रहा कैप्टन गुट
रैली में कैप्टन गुट गायब रहे। केवल बाजवा धड़े ने ही रैली में हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाकर अपनी ताकत दिखाई। न तो कांग्रेस के मौजूदा विधायक रमनजीत सिंह सिक्की ही दिखे और न ही कांग्रेस के पूर्व जिला प्रधान डा. धर्मवीर अग्निहोत्री नजर आए। रैली में ऑल इंडिया कांग्रेस के महासचिव शकील अहमद भी नहीं पहुंचे। सिक्की के लिए बाजवा बोले उनकी मां बीमार है।
(खडूर साहिब में आयोजित रैली को संबोधित करते प्रताप सिंह बाजवा।)