पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअमृतसर. गवर्नमेंट मैडिकल कॉलेज में नवप्रीत सिंह ने 222 वोटों के अंतर से वीपी सिंह को हराकर मेडिकल स्टूडेंट यूनियन के प्रेजीडेंट पद पर कब्जा किया। इस दौरान नवप्रीत को कुल 445 वोट पड़ी और वीपी सिंह मात्र 223 वोट ही प्राप्त कर सके। जैसे ही प्रिंसिपल डॉ. करनैल सिंह व ऑबजर्वर डॉ. राम सरूप शर्मा चुनावों के परिणाम घोषित करने प्रिंसिपल कार्यालय से बाहर निकले सभी उम्मीदवारों के चेहरों पर चिंता व घबराहट साफ देखी जा सकती थी।
डॉ. राम सरूप ने एक-एक कर विजेताओं के नाम लेने शुरू किए। वाइस प्रेजीडेंट पद पर खड़े जेएस सेखों के 247 वोटों के बदले मनिंदरप्रीत सिंह ने 413 वोट प्राप्त कर जीत प्राप्त की। जनरल सेक्रेटरी पद पर राहुल सैनी ने हेमंत नागर के 250 वोटों के बदले 408 वोट प्राप्त कर जीत पाई। इस दौरान इंटर्न डॉक्टरों के ग्रुप में मनीश व अमनजोत कौर, फाइनल इयर में अंकित व खुशबू शर्मा, तीसरे वर्ष में खुशविंदर मान व रिम्पल खत्री, दूसरे वर्ष में दीप इंद्र सिंह व बलप्रीत कौर ने और प्रथम वर्ष में मनसिमरत सिंह व जेसिका को एग्जीक्यूटिव मैंबर चुना गया।
गौरतलब है कि वीपी सिंह पिछले 4 सालों से सर्वसम्मति के साथ प्रेजीडेंट के पद पर कार्यरत थे, लेकिन गुटों के बनने के बाद प्रिंसिपल करनैल सिंह ने स्टूडेंट यूनियन के चुनाव बैलेट के माध्यम से करवाने का फैसला लिया। आतंकवाद के समय चुनावों पर लगी रोक के बाद आज 35 साल बाद बैलेट बॉक्स के माध्यम से स्टूडेंट्स ने अपने नेता को चुना। शाम 4 बजे वोटों की गिनती की प्रक्रिया शुरु हुई। जिसमें डॉ. राम सरूप शर्मा के साथ डॉ.एमएस पन्नू, डॉ. एसएस दिप्ती, डॉ. राजन सिंगला, डॉ. जेएस पुलार, डॉ. सुधीर खिच्ची, डॉ. सर्बजीत और डॉ. बिमला देवी ने सहयोग दिया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.