पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bollywood Actress Sonam Kapoor And Fawad Khan At Wagah Border

वागह बॉर्डर पर सोनम ने परेड कर रहे जवानों को दी फ्लाइंग किस, देखें तस्वीरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(बीएसएफ की तरफ से की जाने वाली रिट्रीट सेरेमनी में सोनम ने ऑडियंस पर फ्लाइंग किस फेंके।)
अमृतसर. हालिया रिलीज होने वाली हिंदी फिल्म खूबसूरत-2 की टीम प्रमोशन के लिए यहां पहुंची। इसके बाद इसके कलाकारों ने अटारी बार्डर पर बीएसएफ की तरफ से की जाने वाली रिट्रीट सेरेमनी भी देखी।

इस दौरान सोनम कपूर ने फ्लाइंग किस फेंक कर ऑडियंस का दिल जीत लिया। फिल्म में भारतीय अभिनेत्री सोनम कपूर मुख्य हीरोइन का किरदार निभा रही हैं, जबकि पाकिस्तानी कलाकार फावेद खान हीरो का। फिल्म में सांसद किरण खेर भी अभिनय कर रही हैं। कलाकारों का कहना है कि यह फिल्म दर्शकों को एक अलहदा अनुभव कराएगी। भारत-पाक के रिश्तों पर पूछे गए सवाल के जवाब में खेर ने कहा कि यह फिल्म में इसमें बेहतर भूमिका निभाएगी। कलाकारों ने रिट्रीट का भरपूर आनंद लिया।

इस दौरान फोटो खींचने को लेकर मीडिया कर्मियों से टीम के कुछ लोगों की तकरार हो गई और धक्का-मुक्की तक की नौबत पहुंच आई। इसके बाद मीडिया कर्मियों ने सोनम कपूर की गाड़ी रोक ली। इसके बाद टीम लीडर ने आकर माफी मांगी, तब उनको वापस जाने दिया गया।

आगे की स्लाइड्स पर देखें, अटारी बॉर्डर पर फिल्म प्रमोशन के लिए पहुंची एक्ट्रेस सोनम की कुछ और भी तस्वीरें।
सभी फोटो: हरविंदर संधू