(फोटो: यामी गौतम (बाएं से तीसरी), पुलकित और उनकी पत्नी श्वेता रोहिरा)
अमृतसर. स्थित स्वर्ण मंदिर गुरुद्वारे में गुरुवार को फिल्म एक्टर्स यामी गौतम और पुलकित सम्राट ने माथा टेका। पुलकित के साथ उनकी पत्नी पत्नी श्वेता रोहिरा भी थी। इस मौके पर उन्होंने पुलकित ने सेल्फी भी खिंची। हाल ही में
सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा ने पुलकित सम्राट से शादी रचाई थी। पुलकित सम्राट ने 'फुकरे' फिल्म में अपनी अदाकारी से लोगों को लुभाया था। इस शादी में बॉलीवुड के दबंग
सलमान खान भी शामिल हुए.
गुरुद्वारे में माथा टेकनें के बाद यामी, पुलकित और उनकी पत्नी श्वेता रोहिरा ने गुरुद्वारे में सेवा की। तीनों ने गुरुद्वारे के काम में सहयोग किया। यामी और पुलकित के साथ श्वेता ने भी मटर छिले। उनके साथ और भी लोग माथा टेकने गए थे। यहां सबने जमकर कर मजा किया और सेल्फी खिंची।
आगे की स्लाइड्स में देखें यामी गौतम, पुलकित और उनकी पत्नी श्वेता रोहिरा की फोटो...