पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Captain Amrinder Singh Said Traffic System Is Worst

राज्य में ट्रैफिक मैनेजमेंट पूरी तरह खस्ताहाल, रूल्स सख्ती से हों लागू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर. सांसद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, राज्य में ट्रैफिक का बुरा हाल है। वाहनों की संख्या काफी बढ़ चुकी है। लेकिन, उस हिसाब से सड़कों का विस्तार नहीं हो पाया है। ट्रैफिक मैनेजमेंट का भी बुरा हाल है। लापरवाही से वाहन चलाने और नियम तोड़ने वालों की सड़क हादसों में जानें जा रही है। ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए। ताकी कीमती जानें बचाई जा सके। कैप्टन ने कहा, ड्राइविंग लाइसेंस इश्यू करने से पहले आवेदक का नियमों के मुताबिक टेस्ट लिया जाना चाहिए। ट्रैक्टर ट्राॅलियों के पीछे रिफ्लेक्टर जरूर लगे होने चाहिए।
 
मोबाइल एप से रूल्स तोड़ने वालों पर होगा एक्शन
लुधियाना.  ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस अब हाईटेक तरीके से कार्रवाई करेगी। इसके लिए मोबाइल एप बनाया जा रहा है। इससे चालान का काम डिजिटलाइज्ड हो जाएगा। रिकॉर्ड ऑनलाइन होने से बार-बार रूल्स तोड़ने वालों की लिस्ट बनाकर ड्राइविंग लाइसेंस कैंसिल करने की सिफारिश भी ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट को भेजी जाएगी।