पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसंगरूर. संत लौंगोवाल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में तोडफ़ोड़ और आगजनी को लेकर पुलिस ने छात्रों पर इरादा-ए-कत्ल, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में कई संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उधर, डायरेक्टर को हटवाने के लिए छात्रों ने बुधवार को भूख हड़ताल शुरू कर दी। ऐसे में वीरवार से शुरू होने वाली सेमेस्टर परीक्षा स्थगित कर दी गई है।
40 छात्र-छात्राएं भूख हड़ताल पर बैठे हैं। छात्रों का कहना है कि संस्था की मैनेजमेंट उन्हें लगातार धमका रही है। उन्हें खाना भी नहीं दिया जा रहा है। गुरुघरों से लोग उनके लिए खाना लेकर आ रहे हैं। संस्था के कार्यकारी रजिस्ट्रार एएस धालीवाल का कहना है कि 100 प्रतिशत हाजिरी की शर्त को 75 प्रतिशत कर दिया गया है। लेक्चरर शॉर्ट होने पर 100 रुपए जुर्माना नहीं देना होगा। मेस का टेंडर छात्रों की कमेटी से सलाह कर दिया जाएगा। मेस के रेट में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि छात्रों के भविष्य को देखते हुए पुलिस नर्म रुख अपना रही है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.