पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Chacha Chaudhary Goole Application Play Download

बच्चो! 'चाचा चौधरी' गूगल प्ले पर उपलब्ध, डाउनलोड करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अमृतसर. कॉमिक्स की शक्ल में चाचा चौधरी को तो आप सबने खूब पढ़ा होगा, लेकिन अब इन्हें आप अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। इसके अलावा कंप्यूटर पर चाचा चौधरी के दिमागी कारनामों को ऑनलाइन भी पढ़ा जा सकता है। इनकी कॉमिक्स गूगल प्ले में उपलब्ध है। अमूमन बच्चे इंटरनेट से जुड़े हुए हैं। साथ ही एंड्रायड मोबाइल भी ऑपरेट करते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए गूगल ने किताबी कॉमिक्स को ऑनलाइन उपलब्ध करवाया है।

इंडियन सुपर ब्रेन कैरेक्टर चाचा चौधरी एक जमाने में बच्चों के बीच बेहद लोकप्रिय रहा है। इतना ही नहीं, इन पर एक सीरियल भी बनाया गया है। चाचा चौधरी के कारनामों को नए कलेवर लोंच करने की गूगल की यह पहल बच्चों में लोकप्रिय हो रही है। गूगल प्ले में इस कॉमिक्स के कुछ खास अंश को पढ़ा जा सकता है, पूरी पढऩे के लिए तो आपको इसे खरीदना पड़ेगा। गूगल प्ले पर चाचा चौधरी के अलावा शक्तिमान, मोटू-पतलू, बिल्लू, ताऊ जी, चाचा-भतीजा, छोटू-लंबू, चिंपू, लंबू-मोटू और फौलादी सिंह भी मौजूद हैं।

आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...