अमृतसर. मंच रंगमंच की तरफ से विरसा विहार में चल रहे 12वें नेशनल थिएटर फेस्टिवल के पांचवें दिन बुधवार को मंचित नाटक कोर्ट मार्शल देखने पहुंचे मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने फेस्टिवल आयोजक केवल धालीवाल समेत अन्य कलाकारों को कहा कि वह इस विधा के जरिए गांव-गांव जाकर प्रचार करें। इस दौरान बादल ने मजाकिया लहजे में कहा, मैं तां दो-तीन दिन इत्थे ई रहणां पर, तुहाडा ड्रामा वेखण नई आ सकता। क्योंकि कल तों मेरा अपना ड्रामा शुरू होणां ए। उनका मतलब था कि कल से वह संगत दर्शन में हिस्सा लेंगे।
इसके लिए उन्होंने कलाकारों को आमंत्रित किया तो जवाब में केवल धालीवाल ने कहा कि बादल साहिब आपके आने से हमारा संगत दर्शन हो गया है। बादल नाटक से प्रभावित होकर बोले-कलाकारों को बाहर जाकर लोगाें को जागरूक करना चाहिए।