गुरुवाली (अमृतसर). मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की उम्र पर कंट्रोवर्सियल बयान देने वाले पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पर अब बादल ने पलटवार किया है। वीरवार को गांव गुरुवाली में संगत दर्शन के बाद बादल ने कहा, 'कैप्टन मेरे नाल कुश्ती लड़ लवे, तां पता चल जू उम्र दराज कौन' बादल ने कहा, कैप्टन को इस तरह की छोटी बात करना शोभा नहीं देता। कहा, आज अगर मैं मुख्यमंत्री हूं तो वह पार्टी और जनता के प्यार के कारण। जबकि कांग्रेस ताश के पत्तों की तरह बिखर चुकी है।
बता दें सीएम ने दो दिन पहले अपना 88वां जन्मदिन मनाया था। इस पर चुटकी लेते हुए कैप्टन ने कहा था बादल वास्वत में 93 साल के हैं। वे लोगों से झूठ बोलते हैं कि उनकी उम्र अब 88 हुई है। कैप्टन के इस कंट्रोवर्सियल बयान पर ही सीएम बादल अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे।
कैप्टन बोले-बादल की उम्र बढ़ रही राज्य की तरक्की का ग्राफ गिर रहा
पटियाला. लोकसभा में कांग्रेस के डिप्टी लीडर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने फिर सीएम पर निशाना साधा। कैप्टन ने कहा, प्रकाश सिंह बादल के लिए अपना ओहदा छोड़ने का यह ठीक समय है। बादल ने लोगों के भरोसे को पूरी तरह तोड़ दिया है। कैप्टन ने कहा, जिस उद्देश्य के लिए पंजाब के लोगों ने बादल पर भरोसा जताया था, उसमें वह पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। कहा, पंजाब की तरक्की का ग्राफ बादल की बढ़ रही उम्र के साथ गिर रहा है।