पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 26 अकाली नेताओं पर मुकदमा, अनिल जोशी के भाई पर हमला करने का मामला

26 अकाली नेताओं पर मुकदमा, अनिल जोशी के भाई पर हमला करने का मामला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तरनतारन / अमृतसर। कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी के भाई राजा जोशी और उसके साथियों पर मंगलवार को गोली चलाने और उन्हें पीटने के मामले में पुलिस ने अकाली दल के तीन पूर्व पार्षदों समेत 26 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दूसरी तरफ शिअद विधायक हरमीत सिंह संधू भी भाजपा वर्करों और नेताओं पर मामला दर्ज करवाने के लिए हाईकमान पर दबाव बनाने में लगे हुए हैं। इधर घटना के वक्त मौजद पुलिस मुलाजिमों की लापरवाही पर एसएसपी एमके शर्मा ने एसपीएच से रिपोर्ट तलब की है। इससे थाना सिटी के एसएचओ पर गाज गिर सकती है।

कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी के भाई पूर्व पार्षद राजा ने पुलिस को दर्ज शिकायत में बताया कि वह और वार्ड नंबर-19 से भाजपा के संभावित उम्मीदवार सतपाल वोटर लिस्टों में संशोधन करवाने के लिए एसडीएम दफ्तर गए थे। इस बात का अकाली दल के नेताओं को भी पता चल गया। देखते ही देखते शिअद के पूर्व पार्षद बलजीत सिंह गिल, पूर्व पार्षद सरबजीत सिंह लाली वसीका, पूर्व पार्षद यादविंदर सिंह उर्फ यादू, शिअद के संभावित उम्मीदवार जगजीवन सिंह उर्फ ऐबी, जगप्रीत सिंह, शिअद के संभावित उम्मीदवार राजेश कुमार उर्फ रिंकू 15-20 साथियों के साथ वहां आ धमके। तीनों पूर्व पार्षदों ने हाथ में पिस्टल और दूसरे नेताओं ने बेसबाल पकड़ा हुआ था।
आरोप है कि उन्होंने आते ही जान से मारने की धमकियां देते हुए उस पर फायर किए। इसमें वह बाल-बाल बच गए। लेकिन, शिअद नेताओं ने जमकर मारपीट की। और उससे लाइसेंसी पिस्टल छीन ली। घटना की सूचना राजा ने तुरंत पुलिस के आला अफसरों और भाई अनिल जोशी को दी। इसके बाद पुलिस ने तीन पार्षदों सहित 26 लोगों के खिलाफ धारा 336, 382, 323, 506, 148, 149 आईपीसी 25, 27, 54, 59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुिलस अभी भी आरोपियों को राजनीतिक दबाव में गिरफ्तार नहीं कर रही है।
शिअद विधायक संधू भी केस दर्ज करवाने की जुगत में लगे
विधायक हरमीत सिंह संधू ने कहा, कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी की शह पर अकालियों पर हमला हुआ है। इसमें पूर्व पार्षद बलजीत सिंह गिल, गुरबाज सिंह और इंदरजीत सिंह घायल हुए हैं, लेकिन पुलिस ने उल्टा अकाली नेताओं पर मामला दर्ज किया है। इधर, एसएसपी एमके शर्मा ने बताया मामले की जांच में लापरवाह पुिलस कर्मियों पर कार्रवाई करेंगे।