अमृतसर. इस्लामिक संगठन द्वारा दरबार साहिब को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद वहां सादी वर्दी में टास्क फोर्स के 40 जवानों को तैनात किया गया है। इस मामले को लेकर एसजीपीसी और पुलिस के बीच बुधवार को बैठक हुई। होटल और सरायों की तलाशी के बाद कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया। सुरक्षा के मद्देनजर कैंपस के भीतर किसी भी तरह के बैग ले जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर हरजीत सिंह बराड़ ने कहा कि फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं है।