पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • DC Office Of The Minister Of Goods Mansion On February

डीसी दफ्तर कर्मचारी 3 फरवरी को माल मंत्री की कोठी का करेंगे घेराव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अमृतसर. डीसी दफ्तर कर्मचारियों की 23 जनवरी को संगरूर में हुई राज्य स्तरीय रोष रैली में तैयार किए गए संघर्ष के अगले कार्यक्रम के तहत पंजाब भर के कर्मचारी माल मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की कोठी का घेराव करेंगे। इस संबंध में बुधवार प्रदेश प्रधान विजय कुमार बहल की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव गुरनाम सिंह विर्क और प्रदेश सीनियर उप प्रधान सुखविंदर सिंह ने कहा कि संगरूर की प्रदेश स्तरीय रोष रैली में यूनियन के प्रदेश प्रधान की ओर से वित्त कमिश्नर माल के साथ 17 जनवरी को प्रदेश शिष्टमंडल की हुई बैठक की कार्रवाई साझी की गई थी।

इसमें यूनियन ने महसूस किया कि माल एवं पुनर्वास मंत्री ने डीसी दफ्तर के सीनियर सहायकों को नायब तहसीलदार की पद-नियुक्ति के लिए सीधी भर्ती के कोटे में से कोटा घटाकर 25 प्रतिशत कोटा देने से एक तरह से इंकार कर दिया गया है। हालांकि पिछले समय के दौरान इस संदर्भ में माननीय पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट चंडीगढ़ की ओर से सीनियर सहायकों के हक में फैसले भी दिए गए हैं, लेकिन माल विभाग इन हुक्मों को लागू करता भी नजर नहीं आता।

माल विभाग से संबंधित गैर वित्तीय मांगों को भी पिछले काफी समय से बिना कारण लटकाया जा रहा है। बैठक में कहा गया कि पंजाब के सभी डीसी दफ्तरों , उप मंडल मजिस्ट्रेट दफ्तरों , तहसीलों और उप तहसीलों में काम करने वाले समूह मिनिस्ट्रियल कर्मचारी 3 फरवरी को सामूहिक छुट्टी लेकर अमृतसर में होने वाली रोष रैली में भाग लेंगे। इस बैठक में जिला प्रधान अशनील कुमार अमृतसर, वरिंदर शर्मा फिरोजपुर, संदीप कुमार महासचिव फिरोजपुर, गुरभेज सिंह सचिव फरीदकोट, सुखबीर सिंह तरनतारन, मनोहर लाल फिरोजपुर, गोरा सिंह, अमनदीप सिंह, गुरदेव सिंह, बलजीत सिंह, रोहित, रमा, सुनीता कुमारी और हरिंदर कौर शामिल थे।