पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Deputy CM Sukhbir Badal Said Unique Identity Of Sikhs In The World

सिखों की दुनिया में अलग पहचान है: डिप्टी सीएम सुखबीर बादल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर. सिखों की पहचान को लेकर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उप-मुख्यमंत्री सुखबीर बादल के विचार एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। अमृतसर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री बादल ने पत्रकारों से पूछे सवाल के दौरान कहा कि गुरुओं की बानी में लिखा है कि मानस की जात सभै एक ही पहचानबो। हमारे गुरुओं और देवताओं ने हमें जात-पात आदि के बारे में कभी कुछ नहीं कहा। हर धर्म यही कहता है कि हम सब एक हैं। वहीं डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने कहा कि सिखों की विश्व में अलग पहचान है। सिख एक अलग धर्म है और पूरे सिख समाज का यही जवाब है। इसलिए इस सवाल पर दूसरी कोई राय नहीं बनती। वहीं राज्य प्रधान भाजपा कमल शर्मा ने कहा कि सिख और हिंदू एक सिक्के के दो पहलू हैं। हम सभी की सभ्यता व विचारधारा एक ही है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई अपनी अलग पहचान बनाना चाहता है। वह अपनी अलग पहचान बनाने के लिए आजाद हैं।

गौरतलब है कि सिख संगठन पिछले काफी समय से संविधान के आर्टिकल 25-बी में संशोधन की मांग कर रहे हैं। इसमें सिखों को हिंदुओं का ही भाग माना गया है। इतना ही नहीं 26 जनवरी 1984 को मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल भी संविधान के आर्टिकल 25-बी की कापियों को संसद के सामने जलाया था और मांग रखी थी कि सिखों को अलग पहचान दी जाए।