पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Dogs And Mosquitoes Not Letting Common Man Live

उफ..गर्मी की सुनसान अंधेरी रातों को ये आपको सोने नहीं देते...जानिए पूरा सच!

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अमृतसर. मच्छरों और आवारा कुत्तों ने आम आदमी को परेशान कर रखा है। मच्छरों से निपटने के लिए तो नगर निगम ने योजना बना ली है, लेकिन फिलहाल कुत्तों के आतंक से छुटकारा मिलने की संभावना नहीं है। इसलिए शहर के लोगों को खूंखार हो चुके कुत्तों से खुद ही अपनी रक्षा करनी होगी। एक अनुमान के अनुसार शहर में कुत्तों की संख्या 40 हजार के पार जा पहुंची है। हर गली की नुक्कड़ व चौराहे पर कुत्ते गुर्रा रहे हैं और निगम हाथ पर हाथ रख कर एनीमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया के आदेशों का इंतजार कर रहा है।

मच्छरों से बचाव की तैयारी : निगम ने वार्षिक बजट में मच्छरों से निपटने के लिए 20 लाख रुपए की दवा की खरीद कर छिड़काव करने का लक्ष्य रखा है। साथ ही फागिंग करवाने के लिए आठ नई मशीनों की खरीद को मंजूरी दी है। इसे पास करवाने के लिए सरकार के पास भेजा गया है। उधर, विपक्षी पार्षद दल के नेता राजकंवल प्रीत सिंह लक्की का कहना है कि मच्छरों पर दवा का कोई असर नहीं हो रहा। सिर्फ धुआं फेंक कर ही औपचारिकता निभाई जा रही है। इसके विपरीत आवारा कुत्तों से निपटने की कोई योजना नहीं है। यह मुद्दा हाउस की बैठक में भी उठ चुका है, लेकिन इसे पशु पालन वेलफेयर बोर्ड का हवाला देकर दबा दिया गया।