अमृतसर. काका जी, आपके पास लाइसेंस है, गाड़ी के कागज दिखाओ। हेलमेट क्यों नहीं डाला। क्या आप जानते हैं कि हेलमेट आपकी सुरक्षा के लिए ही है। यह पाठ पढ़ाया सेहत विभाग की मुख्य संसदीय सचिव डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने। वह सोमवार को दैनिक भास्कर महाभियान के साथ जुड़ीं और मजीठा रोड पर ईएनटी अस्पताल के बाहर गाड़ी वालों को रोक कर उन्हें रोड सेफ्टी का पाठ पढ़ाया।
डॉ. सिद्धू को यूं सड़क पर गाड़ी वालों को रोकते देख कइयों ने अपना रास्ता बदल लिया। सिद्धू ने कहा कि नियमों का पालन न करने वालों की सिफारिश करने वाले नेताओं या अधिकारियों के नाम सार्वजनिक कर उन्हें दोहरा जुर्माना लगाया जाना चाहिए। घनौर में भी जेस्पर स्कूल के 500 स्टूडेंट्स को ट्रैफिक नियमों के लिए अवेयर किया गया।
कपूरथला के बावा लालवानी पब्लिक स्कूल में सोमवार को समागम करवाया गया। महाभियान के अंतर्गत स्कूल के स्टूडेंट्स ने इसमें शपथ ली कि वे बड़ों काे ट्रैफिक रूल्स फॉलो करने को कहेंगे। स्कूल की प्रिंसिपल नवनीत कुकरेजा भी इस दौरान मौजूद थीं।
आगे की स्लाइड में पढ़ें, पुलिस वाले अंकल, आप ही रूल्ज तोड़ेंगे तो कैसे चलेगा...