अमृतसर. इस्लामिक आतंकी संगठन की तरफ से धमकी मिलने के बाद एसजीपीसी ने स्वर्ण मंदिर के बाहर और भीतर दोनों ही तरफ सुरक्षा बढ़ा दी है। टास्क फोर्स हर आने-जाने वाले पर नजर रख रही है। बता दें कि किसी इस्लामिक संगठन ने इसे उड़ाने की धमकी दी थी। इसके बाद कमेटी ने यह कदम उठाया है। कमेटी के प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ ने बताया कि इस बाबत कमेटी को खुफिया एजेंसियों से इनपुट मिले थे। खबर मिलते ही बिना देरी किए सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई है।
उनका कहना है कि परिसर में बैग ले जाने पर भी पाबंदी लगाई गई है। छोटे बैगों को भी गहन चैकिंग की जाएगी। जत्थेदार का कहना है कि सुरक्षा के नजरिए से पहले ही यहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। उनको और भी बेहतर तरीके से संचालित किया जा रहा है। पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख ने बताया कि कुछ दिन पहले श्री दरबार साहिब के मैनेजर को फोन आया था। फोन करने वाले ने उनसे कैश की मांग की थी। जांच चल रही है।