बठिंडा | पुलिस कंट्रोल रूम में मंगलवार को आई एक फेक कॉल ने पुलिस को पूरा दिन दौड़ाए रखा। सुबह 11.20 बजे अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर बताया कि बठिंडा और तलवंडी साबो कोर्ट परिसर में बम है। इसके बाद पुलिस की एक टीम तलवंडी साबो और दूसरी एसपी सिटी देसराज के नेतृत्व में बम स्क्वायर्ड और डॉग स्कवायर्ड लेकर अदालत परिसर में सर्च करने में जुटी रही।
वहीं कोर्ट में सर्च देख वहां केसों के सिलसिले में आए लोग, बार एसोसिएशन के सदस्य और अदालत के कर्मचारी भी चिंता में पड़े रहे कि आखिर हो क्या रहा है? डेढ़ घंटा चली इस एक्सरसाइज के बाद एसपी सिटी देसराज ने इसेे मॉक ड्रिल करार दिया। जबकि एसपी हेडक्वार्टर जसबीर सिंह ने बताया कि एक कॉल आने के बाद ही सर्च अभियान चलाया गया था।
नंबर को सर्च पर लगाने पर पता चला कि यह नंबर किसी रिक्शा चालक का था। उसे काबू कर उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि कोई व्यक्ति उसकी रिक्शा पर आ बैठा था और उसने कॉल करने के लिए उसका
मोबाइल इस्तेमाल किया था। अब सीआईए की टीम रिक्शा चालक से पूछताछ के आधार पर आरोपी का स्कैच तैयार कर रही है।