पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लव मैरिज से खफा था, अमृतसर में घेरकर दामाद को गोलियां से भूना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बटाला। गांव के ही लड़के से लव मैरिज से खफा पिता ने दामाद को गोलियां मार दीं। युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपी प्रेम सिंह फरार है। थाना घुमान के गांव छैरोवाल के संतोख सिंह ने बताया, उसके बेटे परमजीत सिंह और रंजीत कौर में प्रेम संबंध थे। लड़की का परिवार शादी के लिए तैयार नहीं था।
दोनों ने जनवरी 2013 में हाईकोर्ट में मैरिज कर ली। उन्हें पुलिस सुरक्षा भी मिली थी जोकि कुछ समय पहले हटाई गई थी। रविवार को परमजीत और रंजीत कौर घर से गुरुद्वारा श्री तेग बहादुर साहिब बाबा बकाला में माथा टेकने निकले थे। प्रेम सिंह ने पीछा किया और करीब 20 किलो मीटर दूर अमृतसर के गांव बुताला के पास परमजीत पर रिवॉल्वर से पांच गोलियां मार दीं।
(फोटो- संतोख सिंह और उसकी बहू रंजीत कौर।)