पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Five Lakh Compensation To The Families Of Terrorism Victims

आतंकवाद पीड़ित परिवारों को दिया जाए 5-5 लाख का मुआवजा : डॉ. चावला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर. पूर्व स्वास्थ मंत्री डॉ. बलदेव राज चावला व महामंत्री आतंकवाद पीड़ित परिवार सहायता समिति व आतंकवाद पीड़ित वेल्फेयर सोसायटी के चेयरमैन डॉ. हस्तीर ने कहा कि दिल्ली के दंगा पीडितों आतंकवाद पीड़ित परिवारों के लिए भी पांच पांच लाख रुपए जारी किए जाएं।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में एक मुहिम के तहत पंजाब के मंत्रियों सांसदों और विधायकों से मिलेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा को मांग पत्र दिया जाएगा और एक मांगपत्र दिल्ली प्रधानमंत्री कार्यालय में देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मांग पत्र देने के लिए एक हजार लोग दिल्ली पहुचेंगे।

डा. चावला ने कहा कि उन्होंने आतंकवाद पीड़ित परिवारों के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर 781 करोड़ रुपए मुआवजे की मांग की है। आतंकवाद पीड़ित परिवारों के सदस्य परवीन कुमारी, आशा रानी, कमल जीत कौर ने अपने परिवारों के सदस्यों के लिए सरकारी नौकरी की भी मांग की है। इस मौके पर जसवंत डोगरा, शंकर दत्त तिवारी, राजू जुड़ो, गुरभेज सिंह संधु, राकेश शर्मा आदि उपस्थित थे।