पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भांजे की शादी में आए गैंगस्टर बब्बा का गोलियां मार कत्ल, पत्नी बेटा बचे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर। गैंगस्टर संजीव उर्फ बब्बा की रविवार देर रात करीब एक बजे मजीठा रोड बाइपास पर गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। वह भांजे हिमांशु की शादी अटेंड करने के बाद घर लौट रहा था। कार में पत्नी मोनिका और बेटा वैभव भी था। फायरिंग में दोनों बाल-बाल बचे। हमलावर भाग निकले।
बब्बा की बहन शशि बटाला में रहती है। उसके बेटे हिमांशु की शादी अमृतसर की लड़की से तय हुई है। शादी की पार्टी मजीठा रोड बाइपास पर शैमरॉक रिजोर्ट में रविवार रात थी। भांजे की शादी के लिए बब्बा 13 सितंबर को पैरोल पर जेल से बाहर आया था। बब्बा अपनी पत्नी मोनिका और 16 वर्षीय बेटे वैभव के साथ कार में पार्टी में गया। रात करीब एक बजे घर लौटने लगा। रिजोर्ट के बाहर अंधेरे में किसी ने फायरिंग कर दी। बब्बा को चार गोलियां लगीं। एक गोली वैभव के होंठ से छू कर निकल गई।

बब्बा ने गैंग बना रखा था। उसकी चिकना गैंग से रंजिश थी। दोनों में कई बार टकराव हुआ। कचहरी के बाहर बब्बा ने जनवरी 2010 में राजू चिकना का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया था। इसी जुर्म में उम्रकैद काट रहा था।
(फोटो- गैंगस्टर बब्बा।)