पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बेटी की शादी से कुंडली ही नहीं सैलरी स्लिप भी देखें, हो सकता है धोखा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अमृतसर.अगर आप अपनी बेटी की शादी के लिए लड़का तलाश रहे हैं, थोड़ी सावधानी जरूर बरतें। कुंडली का मिलान करने के साथ-साथ लड़केे की कमाई के बारे में भी जांच लें। क्योंकि, पिछले दिनों ऐसे कई मामले महिला हेल्प लाइन तक पहुचें हैं, जिसमें लड़के वालों ने लड़के की कमाई अधिक बता दी और शादी के बाद सच्चाई सामने आई तो लड़की वालों के होश उड़ गए। महिला आयोग की सदस्य सफिया अख्तर अंसारी के अनुसार, 2013 में करीब दस ऐसे केस आयोग में दर्ज हुए हैं, जिनमें महिलाओं ने ससुराल वालों के खिलाफ धोखा करने की बात कही है।

बढ़ते जा रहे झूठ बोल शादी करने के मामले
महिला हेल्पलाइन की सदस्य सरिता सजल ने बताया कि इस तरह के केस बढ़ते ही जा रहे हैं। अधिकतर लोग अपने बेटे की शादी झूठ बोल कर करने लगे हैं। यही कारण है कि उनके दाम्पत्य जीवन में दरार पडऩे लगी है। इसलिए आज के समय में कुंडली के साथ-साथ सैलरी स्लिप की जांच-पड़ताल भी बहुत जरूरी है।

आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...