पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअमृतसर. राणा गार्डन निवासी सुरिंदर सिंह अपने भांजे रणजीत सिंह के ब्रेन ट्यूमर का इलाज करवाने के लिए चंडीगढ़ जा रहे थे, मगर उनको यह पता नहीं था कि रास्ते में उनके साथ ही कार में मौत भी सवार होकर जा रही है। मानांवाला के पास कार में आग लग जाने से वैसे तो तीन लोगों की मौत होने की बात बताई जा रही है, मगर सुरिंदर सिंह के परिजन दूसरों को नहीं जानते। उनकी मौत की खबर से पूरा परिवार अस्त-व्यस्त हो गया है।
तीन बेटों जिनमें सबसे बड़ा सुखचैन सपरिवार उनके साथ रहता है, जबकि दो अन्य सुखवंत तथा मुख्तियार विदेश में हैं। उनकी पत्नी जसबीर कौर उस घड़ी को कोस रही हैं, जिस घड़ी वह घर से निकले थे। उनकी जिंदगी में अंधेरा तो हुआ ही बल्कि उनको यह बात भी कचोट रही है कि विदेश में रह रहे दोनों बेटों से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई। वह बताती हैं कि सरदार जी जब शाम को वर्कशाप से वापस आते थे तो बच्चों से जरूर बात करते थे और उनको हिदायतें भी दिया करते थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.