पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Golden Temple Bomb Threat Call Came From UP Sim

यूपी के सिम से आई थी स्वर्ण मंदिर उड़ाने की धमकी, पुलिस ने कहा शरारत थी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर. पुलिस ने दावा किया है कि एसजीपीसी को इस्लामिक संगठन की ओर से मिली स्वर्ण मंदिर उड़ाने की धमकी महज शरारत थी। इस मामले में पुलिस ने धमकी में इसतेमाल होने वाले सिम कार्ड को ट्रेस कर लिया है। यह नंबर यूपी की एक महिला के नाम पर दर्ज है। पुलिस अफसरों ने बताया, इस महिला का मोबाइल कुछ दिन पहले खराब हो गया था। महिला ने अपने घर के ही पास एक रिपेयर शॉप पर ठीक करने के लिए फोन दिय था। महिला ने मोबाइल से सिम नहीं निकाला।
अगले दिन महिला अपना मोबाइल लेने गई तो दुकानदार ने मोबाइल दे दिया। लेकिन उससे सिम कार्ड दुकान में ही कहीं खो गया। कुछ दिनों बाद रिपेयर शॉप के मालिक को सिम कार्ड मिल गया। इसी दौरान दुकान मालिक के मामा का बेटा दिल्ली से यूपी आया था। उसने वह सिम कार्ड ले लिया। सिम लेने के बाद वह वापस दिल्ली आ गया और यहीं से किसी ने इस सिम से फोन कर एसजीपीसी को धमकी दे दी।
पुलिस के मुताबिक, जिस युवक से सिम मिला वह किसी आतंकी संगठन का सदस्य नहीं है। पुलिस एक टीम दिल्ली भी गई हुई है। शुक्रवार को युवक और उसके परिवार को लेकर अमृतसर आ जाएंगे। कहा, श्री दरबार साहिब पूरी तरह से सुरक्षित है।