पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Guru Nanak Dev University Campus Dogged Bullets

कैंपस में प्रधानगी को लेकर चली गोलियां, शिअद यूथ विंग के प्रधान जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(वेरका कैंपस में झड़प के बाद स्टूडेंट्स में दहशत का माहौल है।)
अमृतसर. वेरका स्थित गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के कैंपस में प्रधानगी को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई और गोलियां तक चला दी गई। इसमें अकाली दल यूथ विंग के प्रधान गुरविंदर सिंह और पूर्व प्रधान सिमरनजीत सिंह गंभीर जख्मी हो गए। हालांकि निशाना चूकने के कारण किसी को भी गोली नहीं लगी। घायलों को तुरंत फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। इन दोनों गुटों के बीच कुछ दिन पहले भी कैंपस में गोलियां चली थीं। घटना की जानकारी मिलने पर एडीसीपी परमपाल सिंह और एसीपी गौरव गर्ग ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी के मुताबिक कैंपस की स्टूडेंट यूनियन की प्रधानगी को लेकर लगातार राजनीतिक लोगों की दखलअंदाजी सामने आ रही है। 28 जुलाई को इस कैंपस में कुछ अकाली नेताओं ने आकर जोबनजीत सिंह बल को प्रधान बना दिया था। इस घोषणा के करीब एक महीने के बाद एक भाजपा नेता ने कैंपस में जाकर अपने एक चहेते को कैंपस का प्रधान घोषित कर दिया। बात यहीं खत्म नहीं हुई और करीब 10 दिन पहले एक अकाली नेता ने आकर बीए फाइनल के स्टूडेंट गुरविंदर सिंह को प्रधान को बना दिया।
इस बात को लेकर जोबनजीत सिंह बल मन में रंजिश रखने लग पड़े। बुधवार सुबह करीब 11 बजे गुरविंदर और सिमरनजीत सिंह अपनी क्लास लगा कर बाहर निकले। बाहर आने पर जोबनजीत ने दोनों स्टूडेंट को अपने साथियों के साथ घेरा डाल लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने दोनों पर तेजधार हथियारों के साथ वार किया और गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। गुरविंदर और सिमरन ने किसी तरह मौके से भाग कर बचने की कोशिश की, लेकिन आरोपी जोबनजीत और उसके साथियों ने पिस्टल निकाल कर गोली चला दी।

हालांकि निशाना चूकने के कारण गोली किसी को भी नहीं लग पाई। इसके बाद दोबारा आरोपियों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और मारपीट करनी शुरू कर दी। मामले की जानकारी मिलने पर थाना वेरका पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं आरोपी जोबनजीत और उसके आठ साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
आगे की स्लाइड में देखें तस्वीर