पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खिलाफत पर तपा कांग्रेस के सिटी प्रधान को पद से हटाया

खिलाफत पर तपा कांग्रेस के सिटी प्रधान को पद से हटाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तपामंडी (बरनाला) । तपा में कांग्रेसी विधायक मोहम्मद सदीक ने जिलाप्रधान परमजीत सिंह मान की सिफारिश पर सिटी प्रधान धर्मपाल शर्मा को उनके पद से हटाकर उनकी जगह नरिंदर कुमार निंदी को सिटी प्रधान नियुक्त किया। सदीक ने बताया कि धर्मपाल के खिलाफ उन्हें कई शिकायतें मिल रही थी कि वह काफी समय से पार्टी गतिविधियों में शामिल होकर अपनी जिम्मेवारियों से भाग रहे हैं। पार्टी के खिलाफ गलत बयानबाजी कर रहे हैं। जिसके चलते उन्हें पद से हटाने का फैसला लिया गया।

सभी 33 वार्डों से प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल करेगी कांग्रेस : प्रत्याशियों की सूची घोषित किए बिना कांग्रेस ने वीरवार को 33 वार्डों से सभी प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल करने का एेलान कर दिया है। दूसरी ओर, बुधवार देर शाम तक बीजेपी द्वारा भी संभावित प्रत्याशियों के साक्षात्कार लिए जा रहे थे। अकाली दल नेतृत्व भाजपा नेताओं के उस फैसले के इंतजार में था, जिसके तहत भाजपा शिअद को 3 सीटें छोड़ रही है।
टिकट कटने पर जेठी ने इस्तीफा दिया, धरने पर बैठे
नगर काउंसिल की टिकट नहीं मिलने से निराश भाजपा के पूर्व जिला प्रधान संदीप जेठी ने इस्तीफा देकर बुधवार को पार्टी हाईकमान के खिलाफ डीसी दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। जेठी ने कहा कि पहले उन्हें पार्टी की तरफ से शहर के वार्ड नंबर 9 से टिकट दी गई थी, लेकिन टिकट मिलने के 48 घंटे के भीतर ही उनकी टिकट काट कर पार्टी के किसी बाहरी व्यक्ति को दी जा रही है। जिससे लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रहे लोगों में रोष है। उन्होंने कहा कि वह पिछले 10 साल से पार्टी के लिए काम कर रहे है, लेकिन उनकी टिकट काट कर उनकी जगह हाल ही पार्टी में शामिल हुए प्रत्याशी को दी जा रही है। इससे वे काफी क्षुब्ध हैं।