पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहली दफा हॉरर इनपुट के साथ बनेगी ‘हीर रांझा’ अमृतसर हो रही शूटिंग

पहली दफा हॉरर इनपुट के साथ बनेगी ‘हीर-रांझा’ अमृतसर हो रही शूटिंग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(माल मंडी में शूटिंग दौरान डायरेक्टर परेश मोकाशी और कास्टिंग डायरेक्टर गुरिंदर।)
अमृतसर। प्रेमकथा हीर-रांझा को लोग अब भयकथा के रूप में बड़े पर्दे पर देखेंगे। डायरेक्टर परेश मोकाशी इसे मंगल मूर्ति फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले प्रोड्यूसर संगीथा अहीर की पहल पर अमृतसर के कलाकारों को लेकर बना रहे हैं। इसकी शूटिंग भी यहीं हो रही है। खास बातें हैं कि यह पहली पंजाबी फिल्म होगी, जिसे एक मराठी डायरेक्ट कर रहा है। मूवी में हॉरर पुट भी हैं। ये भी पहली बार है कि पंजाब की किसी महान प्रेम कथा में यह प्रयोग किया जा रहा है।

फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर हैं ‘मुन्ना भाई लगे रहो’ फेम गुरिंदर मकना। फिल्म में लाइन प्रोड्यूशर रुपिंदर चहल और कैमरा मैन अमलेंदु चौधरी हैं। मोकाशी ने बताया, फिल्म को 1980 से 2015 के दौर के बीच फोकस करके तैयार किया जा रहा है। वह कहते हैं कि यह वह दौर है जब भारत-पाक के बीच फेंसिंग नहीं थी। सरहद के नाम पर छोटे-छोटे पिलर। इसी दौर में हीरो प्रदीप जोशी (रांझा) खो जाता है। हीरोइन शर्मिष्ठा (हीर) उसे तलाशती है और कहानी के आखिर में ढूंढ भी लेती है। वह कहते हैं कि अब तक की प्रेम कहानियों में हीरो हेरोइन को तलाशता है, मगर हमने यहां पर हीरोइन को प्रमुखता दी है। फिल्म में बंटवारे के कुछ सीन हैं तो कुछ 1984 के।
अमृतसर के सर्बजीत की घटना से मिली प्रेरणा
मोकाशी कहते हैं कि अमृतसर के सर्बजीत सिंह की कहानी सुन कर उनको लगा कि कोई ऐसी फिल्म बनाई जाए जो उन्हीं मसले-मुद्दों पर हो मगर कुछ अलग शैली लिए हुए हो। फिर दिमाग में हीर-रांझा की कहानी कौंधी फिर उसी पर अलहदा प्रयोग किया और प्रेम कथा की बजाय भयकथा के रूप में उसे चित्रित करने का संकल्प लिया।
रंगमंच से जुड़े हैं मोकाशी
25 साल से मराठी रंगमंच से जुड़े मोकाशी ने साल 2008 में मराठी फिल्म हरिश्चंद्राची फेक्ट्री’ (हरिश्चंद्र की फेक्ट्री) बनाई थी। फिल्म की कहानी में दिखाया गया था कि दादा साहेब ने देश की पहली फिल्म ‘राजा हरिश्चंद्र’ किन परिस्थितियों में बनाई थी। ऑस्कर के चुनी जाने वाली यह दूसरी फिल्म रही है। इसी तरह से उन्होंने पिछली साल एलिजाबेथ एकादशी’ बनाई थी, जिसे लांस एंजिलस फिल्म फेस्टिवल के लिए चुना जा चुका है।