अमृतसर. सोमवार रात करीब 9 बजे सीपीएस नवजोत कौर सिद्धू को फोन आया। कॉलर ने कहा कि गृहमंत्री राजनाथ के दामाद गिरिराज घर से नाराज होकर दरबार साहिब पहुंच गए हैं। उन्हें कहीं ठहरा दें। सिद्धू ने अपने अफसरों को भेजा और उनके ठहरने का इंतजाम किया। बातचीत में अफसर को शक हुआ। उन्होंने राजनाथ के बेटे पंकज सिंह को व्यक्ति का फोटो
मोबाइल से भेजा। तब खुलासा हुआ कि यह व्यक्ति उनका रिश्तेदार नहीं है। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। उससे पूछताछ जारी है।