अबोहर. दूसरी युवती के चक्कर में पत्नी को एचआईवी संक्रमित इंजेक्शन लगाने वाले को कोर्ट ने 9 साल कैद की सजा सुनाई है। आरोपी की मां तथा कथित प्रेमिका को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया।
सिरसा के इस युवती की शादी अबोहर के गांव तेलूपुरा के लैब टेक्नीशियन सुनील कुमार से मार्च 2006 में हुई थी। शादी के बाद उसकी बेटी ने एक बेटी को जन्म दिया। इसी दौरान आरोपी सुनील मोगा जिले में एक लड़की के संपर्क में आ गया। शादी के करीब पांच साल बाद सुनील ने एक साजिश के तहत पत्नी को एचआईवी संक्रमित इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद उसने अपनी पत्नी से संबंध बनाने बंद कर दिए। इंजेक्शन के कुछ दिन बाद पत्नी बीमार रहने लगी। सुनील ने इलाज नहीं कराया। मायके वाले अपनी बेटी को सिरसा ले गए। लैब से जांच में उसमें एचआईवी संक्रमण का खुलासा हुआ। इंफेक्शन बढ़ने से पीड़िता की दोनों आंखों की रोशनी चली गई। अभी तक वह जिंदगी-मौत के बीच संघर्ष कर रही है।