(अमृतसर. अटारी बॉर्डर पर तिरंगा लपेटकर खिंचवाई गई फोटो।)
अमृतसर. अटारी बाॅर्डर पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी के दौरान फोटो खिंचवाने के चक्कर में महिला दर्शकों ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान कर डाला। इस दौरान महिलाआंे ने तिरंगे को दुपट्टे की तरह शरीर पर लपेटा और फोटो खिंचवाई। मामले को संजीदगी से लेते हुए आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट पीसी शर्मा ने इसकी शिकायत पंजाब पुलिस के डायरेक्टर जनरल, डीआईजी बार्डर रेंज से की।
उन्होंने इन महिलाओं के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने बीएसएफ को भी मामले की जानकारी दी है। बता दें कि बुधवार को जेसीपी अटारी पर रिट्रीट के वक्त दिल्ली से आई कुछ महिलाएं अपने साथ बड़े साइज का तिरंगा लेकर आई थी। उन्होंने तिरंगे को शरीर पर दुपट्टे की तरह से लपेटा। इस दौरान ध्वज घुटनों के पास तक चला गया था।
कैसे हुआ तिरंगे का अपमान?
शिकायतकर्ता एडवोकेट शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज सिर्फ शहीद होने वाले जवान के जिस्म पर लपेटा जाता है। इसे दूसरा कोई व्यक्ति पहनावे या फैशन के रूप में शरीर पर नहीं धारण कर सकता। कमर के निचले हिस्से में तिरंगा लगाने पर तो सख्त मनाही है। ऐसा करने पर प्रिवेंशन ऑफ इनसल्ट्स टू नेशन आॅनर्स एक्ट 1971 के तहत संबंधित व्यक्ति को छह महीने से दो साल की कैद के साथ जुर्माना लगाया जा सकता है।
अटारी पर लगेंगे डिस्पले: डीआईजी जसवाल
बीएसएफ के डीआईजी (जी) आरपीएस जसवाल ने कहा, उन्हें शिकायत मिली है। कहा, अटारी बाॅर्डर पर होने वाली रिट्रीट के दौरान लोग देश भक्ति की भावना से ही ध्वज फहराते हैं। हालांकि ऐसा महिलाआंे ने जानबूझकर नहीं किया है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए वहां नियम और कानून को भी डिस्प्ले किया जाएगा।
आगे की स्लाइड्स में देखें तिरेंगे के अपमान की तस्वीरें