पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • India Pakistan Food Restaurent At Atari Border Sarhad

यहां एक साथ पकती है भारत-पाक की रोटियां, 'सरहद' नाम से जानते हैं लोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर. भारत और पाकिस्तान के बीच जारी नफरत की जंग के बीच दोस्ती, मोहब्बत और सांझ को नया आयाम दे रहा है। पाक से लगती भारतीय सरहद अटारी का 'सरहद' रेस्टोरेंट। इसके चूल्हे पर दोनों ही मुल्कों की रोटियां तैयार होती हैं तो इसका इंफ्रास्ट्रक्चर लाहौर और अमृतसर की वास्तु शिल्प का नमूना पेश करता है। इसके चप्पे-चप्पे पर बंटवारे से पहले की संस्कृति और साहित्य को महसूस किया जा सकता है।
सरहद पर पहले सरकार ने नीम-चमेली रेस्टोरेंट खोला था। इसका नाम बदल कर अमन-उम्मीद रखा गया फिर यह बंद हो गया। इसके बाद बार्डर से आवागमन करने वालों को दिक्कत आने लगी। उन्हीं की सुविधा के लिए 15 अगस्त 2012 को 'सरहद' रेस्टोरेंट खोला गया।
आगे की स्लाइड्स में क्लिक कर जाने सरहद रेस्टोरेंट से जुड़ी़ रोचक तथ्य साथ ही तस्वीरों में देखें रेस्टोरेंट के अंदर की खूबसूरती...