(मालवाहक प्लेन ने 5.30 बजे की लैंडिंग।)
अमृतसर. एयरफोर्स का मालवाहक प्लेन 212 यात्रियों को लेकर सोमवार शाम 5.30 बजे एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। यह प्लेन पिछले चार दिनों से लोगों को लाने में जुटा हुआ है। मालवाहक विमान होने के कारण इसमें बैठने के लिए कम सीटें हैं, जिसके कारण लोग विमान के फर्श पर बैठकर उड़ान भर रहे हैं।
एयरफोर्स के इस प्लेन ने रविवार को श्रीनगर से अमृतसर एयरपोर्ट के पांच फेरे लगाकर 1023 लोगों को सुरक्षित यहां पहुंचाया था।
एयरफोर्स ने 424 बाढ़ पीड़ितों को श्रीनगर से सुरक्षित अमृतसर पहुंचाए, जिन्हें एयरपोर्ट से बसों की सहायता से बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन छोड़ दिया गया। एफसीआई ने कुल 600 टन चावल
जम्मू-कश्मीर पहुंचाने का लक्ष्य रखा है, जिनमें से 165 टन चावल अभी तक भेजा जा चुका है।
फोटो- संजय वालिया