पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तबाही के मंजर से निकलकर 212 लोगों पहुंचे अमृतसर, देखें त्स्वीरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवार शाम 5.30 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ मालवाहक प्लेन ।
अमृतसर. एयरफोर्स का मालवाहक प्लेन 212 यात्रियों को लेकर सोमवार शाम 5.30 बजे एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। यह प्लेन पिछले चार दिनों से लोगों को लाने में जुटा हुआ है। एयरफोर्स के इस प्लेन ने रविवार को श्रीनगर से अमृतसर एयरपोर्ट के पांच फेरे लगाकर 1023 लोगों को सुरक्षित यहां पहुंचाया था। एयरफोर्स ने 424 बाढ़ पीड़ितों को श्री नगर से सुरक्षित अमृतसर पहुंचाए, जिन्हें एयरपोर्ट से बसों की सहायता से बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन छोड़ दिया गया।
एफसीआई ने कुल 600 टन चावल जम्मू-कश्मीर पहुंचाने का लक्ष्य रखा है, जिनमें से 165 टन चावल अभी तक भेजा जा चुका है।

आगे की स्लाइड्स में देखें, अमृतसर एयरपोर्ट पर बाढ़ पीड़ितों की तस्वीरें..
फोटो- संजय वालिया