पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कश्मीर बाढ़: तबाही में खोए पति को तलाश रही यह जर्मन महिला, देखें तस्वीरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो में जर्मनी की महिला जिसकी शादी कश्मीर में हुई है अपने पति से बिछड़ गई है। आते-जाते लोगों में ये अपने पति की तलाश कर रही है।)
जम्मू. जम्मू-कश्मीर में बाढ़ के बाद पानी उतरने लगा, लेकिन ऐसे में चिंताएं कम नहीं हो रही हैं। लाशें मिल रही हैं। लोग घरों से निकल रहे हैं, ताकि जीवन पटरी पर लौटे। फोटो में जर्मनी की महिला जिसकी शादी कश्मीर में हुई है अपने पति से बिछड़ गई है। आते-जाते लोगों में ये अपने पति की तलाश कर रही है।
बाढ़ में बही तारबंदी
जम्मू-कश्मीर में बाढ़ से सिर्फ शहरों को ही नहीं बल्कि बॉर्डर की तारबंदी को भी काफी नुकसान हुआ है। अंतरराष्ट्रीय सीमा तथा एलओसी पर करीब एक किलोमीटर तक की तारबंदी बह गई है। अलर्ट जारी कर दिया गया है ताकि घुसपैठ न हो सके।
आगे की स्लाइड्स में देखें, तबाही के बाद 18 दिन बाद कश्मीर के हालातों की तस्वीरें..