पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Joginder Singh Said Cbi Cannot Independent In Any Government

सरकार कोई हो, स्वतंत्र नहीं हो सकती सीबीआई : जोगिंदर सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंड. केंद्र में सरकार किसी भी राजनीतिक पार्टी की हो, लेकिन सीबीआई स्वतंत्र नहीं हो सकती। मैं 1990 से लेकर अब तक सभी प्रधानमंत्रियों से मिला हूं। और सीबीआई को स्वतंत्र करने की बात की। लेकिन, एक प्रधानमंत्री जिनका मैं नाम नहीं लेना चाहता, उन्होंने तो मुझे यह तक कहा मैं अपनी ताकत सीबीआई को कैसे दे दूं। यह बात सीबीआई के पूर्व चीफ जोगिंदर सिंह ने बठिंडा में मीडिया से कही। उन्होंने कहा, अगर शैतान भी मुझे आकर कोई अच्छी बात कहे तो मैं मान लू। लेकिन, सीबीआई के स्वतंत्र होने की बात कतई मानने लायक नहीं।