पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअमृतसर. नगर निगम के विपक्ष के नेता राजकंवल प्रीत सिंह लक्की ने कहा कि निलंबित एमटीपी देसराज द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद मेयर बख्शीराम अरोड़ा को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। लक्की ने मेयर के साथ स्थानीय निकाय मंत्री अनिल जोशी से भी इस्तीफे की मांग की है।
लक्की का कहना है मंत्री मामा (अनिल जोशी) ने अपने भांजे अमन ऐरी के पैट्रोल पंप को घाटे से उभारने के लिए उसे निगम की गाडिय़ों में तेल भरवाने का ठेका दिलवा दिया है। लक्की का कहना है कि निगम के एक्ट 1976 के अनुसार निगम का कोई भी अधिकारी और पार्षद अपने रिश्तेदारों का कोई टैंडर नहीं भरवा सकता, लेकिन मामा ने सभी नियमों को ताक पर रख दिया है। भांजे का तेल का यह खेल कई महीनों से चल रहा है।
अनिल जोशी भ्रष्टाचार खत्म करने का ढिंढोरा पीट रहे हैं, लेकिन जो भ्रष्टाचार उनके घर से शुरू हो चुका है उसकी जिम्मेदारी से वह भाग नहीं सकते। मेयर ने जमीन की सौदेबाजी में डेढ़ करोड़ की डील की और 50 लाख रुपए बतौर पेशगी लिए। जो जोशी ने वापस करवाए। अब खुद ही जांच की घोषणा कर दी। जब मंत्री सब जानते हैं तो फिर इस जांच की क्या जरूरत। उन्हें ऐरी के पंप से जाने वाले तेल की भी जांच करवानी चाहिए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.