(फिनिस लाइन पार करते ही खुशबीर कौर का चेहरा खिल उठा।)
अमृतसर। एथलेटिक्स में भारत की झोली में रविवार को एक रजत व दो कांस्य पदक और आए। 20 किमी पैदल चाल में खुशबीर कौर ने रजत पदक जीता। खुशबीर और चीन की लू जियूझी के बीच पूरे 20 किमी. तक जबरदस्त मुकाबला चलता रहा। इन दोनों एथलीटों को कोरिया की जियोन यिओनग्यून ने भी कड़ी चुनौती दी। साथ ही हरियाणा के
योगेश्वर दत्त ने एशियन गेम्स में देश को कुश्ती में 28 साल बाद गोल्ड मेडल दिलाया है। इस जीत के साथ ही भारत के कुल 35 मेडल हो गए हैं।
चीनी एथलीट ने एक घंटे 31 मिनट 06 सैकंड के साथ स्वर्ण जीता, जबकि खुशबीर एक घंटे 33 मिनट 07 सैकंड के साथ रजत जीतने में कामयाब रहीं। 18 किमी तक खुशबीर तीसरे स्थान पर चल रही थीं, लेकिन आखिरी दो किमी में उन्होंने जियाने को पीछे छोड़ दिया। फिनिश लाइन पार करते ही खुशबीर के चेहरे पर रौनक आ गई और उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा किया।
आगे की स्लाइड में देखिए खुशबीर की फेसबुक पेज से ली गई तस्वीरें...