पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अकाउंटेंट की गर्दन काटकर 9.50 लाख रुपए लूटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लालड़ू. लालड़ू मंडी की प्रेमनगर कॉलोनी में एक अकाउंटेंट का गला काटकरकोई शख्स उसके कमरे से 9.50 लाख रुपए और ऑल्टो कार लेकर फरार हो गया। मृतक की शिनाख्त 40 वर्षीय मोहम्मद नफीज के तौर पर हुई है। वारदात बुधवार शाम 5.15 से 6.15 बजे के बीच हुई, जिसका पता रात 9.30 बजे लगा।

जानकारी के मुताबिक मोहम्मद नफीज कॉन्ट्रैक्टर हाजी नवाब के पास करीब दस साल से बतौर अकाउंटेंट काम कर रहे थे। हाजी नवाब की प्रेमनगर में एक कोठी है, जिसे बतौर दफ्तर भी इस्तेमाल किया जाता है। वारदात इसी कोठी में हुई। 29 जनवरी को नफीज का भाई उनसे मिलने आया हुआ था। दोनों डेराबस्सी में एक्सिस बैंक गए, जहां नफीज ने 10 लाख रुपए निकलवाए। इनमें से 50 हजार रुपए हाजी नवाब के खाते में ट्रांसफर किए और बाकी कैश लेकर नफीज करीब 3 बजे कोठी आ गया।

5 बजे छोटा अपने ममेरे भाई से मिलने डेराबस्सी चला गया और रात वहीं रहा। शाम करीब 5.15 बजे कोठी का रसोइया सरदार खान सब्जी लेने मंडी चला गया। एक घंटे बाद वापस लौटा तो नफीज के कमरे को ताला लगा था। काफी देर बाद उसने गौर किया तो ताले पर खून के धब्बे दिखे। रोशनदान से झांककर देखा तो अंदर चारपाई पर रजाई ओढ़े कोई लेटा हुआ था। इस पर रात करीब 9 बजे पुलिस को फोन किया गया। ताला तोड़कर दरवाजा खोला तो नफीज की लाश मिली।

मौत का कारण गले पर हुआ जानलेवा प्रहार था। उसके गले पर सामने से किसी भारी व तीखे तेजधार हथियार का वार किया गया। वार इतना जोरदार था कि एक ही झटके में गर्दन कानों के पीछे तक कटी मिली। कुछ सेंटीमीटर के फर्क से गर्दन धड़ से अलग होने से रह गई। दम तोडऩे से पहले छटपटाहट के कारण खून के धब्बे दीवारों समेत कमरे में फैल गए। माना जा रहा है कि पशु काटने वाले हथियार से हमला किया गया, जो हत्यारा साथ लाया था।