पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअमृतसर. विदेश भेजने के नाम पर 15 लाख 60 हजार रुपए ठगने के आरोप में थाना सुल्तानविंड पुलिस ने मोगा निवासी बलराज सिंह और दर्शन सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस शिकायत में कोट आत्मा राम निवासी गुरसेवक सिंह, हरविंदर सिंह, संगतपुरा निवासी जतिंदर सिंह और गांव राएपुरा कलां निवासी मेजर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों ने उन्हें विदेश भेजने और वहां काम दिलाने का विश्वास दिलाया। इसके बदले में उनसे 15 लाख 60 हजार रुपए ले लिए। इसके बाद काफी समय बीत जाने के बाद भी उन्हें विदेश नहीं भेजा। वह लोग जब भी आरोपियों से इस बारे में बात करते तो वह कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देते। जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने देने से मना कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।
मोबाइल छीनकर भाग रहे लुटेरों को लोगों ने दबोचा
मोबाइल छीनकर भाग रहे दो लुटेरों को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों की पहचान पवन नगर निवासी गुरमुख सिंह और तुंग बाला निवासी लवप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। आरोपियों से पुलिस ने मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद किया है। थाना रामबाग की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस शिकायत में बटाला रोड निवासी विपन शर्मा ने बताया कि वह अपने दोस्त विष्णु के साथ घर लौट रहे थे। शाम करीब 4.30 बजे उक्त दोनों आरोपी बाइक पर आए और उनके हाथ से मोबाइल छीन कर फरार होने लगे। उनके शोर मचाना पर लोगों ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.