पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Man Robbed On A Woman Phone Call In Punjab

अनजान लड़की ने फ़ोन पर बोला I Love You तो गाड़ी रोकी, बदमाशों ने लूट लिया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर. ‘मुझे आरती नाम की एक लड़की का फोन आया। वो कहने लगी कि मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं और मिलना चाहती हूं। फोन सुनते समय मैंने अपना स्कूटर चौक फव्वारा के पास रोक दिया और इतने में दो युवक आए और मेरे साथ मारपीट करने लग पड़े। दोनों ने मुझे स्कूटर से नीचे धकेल दिया और स्कूटर लेकर भाग निकले। स्कूटर की डिग्गी में 3 लाख रुपए थे, जो मैं बैंक में जमा करवाने के लिए जा रहा था।’ यह कहना है स्थानीय निवासी राहुल का, जिससे दो लुटेरे स्कूटर और कैश लूट कर भाग गए। लड़की और दोनों लुटेरों ने मिलकर ट्रैप लगाया था और युवक को फॉलो कर रहे थे। मौका पाते ही उससे कैश लूट कर ले गए। मामले की शिकायत थाना कोतवाली पुलिस को कर दी है।
युवक ने बताया कि वह महा सिंह गेट स्थित एक फर्म में आठ सालों से नौकरी कर रहा है। फर्म का सारा कैश वह ही बैंक में जमा करवाने जाता है। वीरवार दोपहर करीब 12 बजे भी वह स्कूटर पर सवार होकर कैश जमा करवाने के लिए बैंक जा रहा था। जब वह चौक फव्वारा पहुंचा तो एक लड़की का फोन आया। फोन सुनने के लिए स्कूटर रोक लिया और बात की तो आगे से लड़की ने कहा कि वह आरती बोल रही है और उसे बहुत पसंद करती है।
वह उससे मिलना चाहती है, अभी वह फोन पर बात कर ही रहा था कि इतने में दो युवक आए और यह कहकर मारपीट शुरू कर दी कि हमारी बहन के साथ छेड़छाड़ करता और उसे फोन कर तंग करता है। आस-पास के दुकानदार इकट्ठा हो गए और उन्होंने बीच में आकर बचाव किया। दोनों युवकों ने उसका स्कूटर स्टार्ट किया और मौके से भाग निकले। स्कूटर में तीन लाख रुपए थे, जिसे लूटने के लिए उन्होंने पूरा ट्रैप लगाया था। थाना कोतवाली के प्रभारी संजीव कुमार ने कहा कि वह मामले की जांच कर रहे है। जो भी बनती कार्रवाई है की जाएगी।