पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजालंधर. पंजाब के प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की शिक्षा महंगी हो गई है। बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ने सभी प्राइवेट कॉलेजों में फीस बढ़ाने का फैसला लिया है। बढ़ी हुई फीस नए विद्यार्थियों से वसूली जाएगी। पुराने विद्यार्थियों पर बढ़ोतरी लागू नहीं होगी। प्राइवेट कॉलेज प्रबंधन की मौजूदगी में यूनिवर्सिटी ने सोमवार को यह फैसला लिया।
पंजाब में कुल दस मेडिकल कॉलेज है। इनमें सात प्राइवेट हैं। जालंधर के पिम्स और चिंतपूर्णी मेडिकल कॉलेज को नए सेशन के लिए अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। बाकी पांच कॉलेज में नए सेशन की तैयारी की जा रही है। इनमें 350 सीटें हैं। नए सेशन में सरकारी फीस डेढ़ लाख की बजाय दो लाख रुपए कर दी गई है। मैनेजमेंट सीट के लिए चार लाख की बजाय छह लाख रुपए चुकाने होंगे। इसके साथ ही डेंटल कॉलेजों में भी वृद्धि हुई है। सरकारी फीस पहले ही भांति डेढ़ लाख रुपए ही रहेगी। जबकि मैनेजमेंट सीट के लिए डेढ़ लाख की बजाय दो लाख रुपए देने होंगे।
बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ. एसएस गिल का कहना है कि फीस में इजाफा सिर्फ प्राइवेट कॉलेजों में ही किया गया है। प्राइवेट कॉलेज वाले मैनेजमेंट फीस आठ लाख रुपए करने की मांग कर रहे थे। इसे छह लाख ही किया गया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.