पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बेटा न हाेने पर पांच बेटियों की मां ने दी जान, काफी समय से थी परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर. बेटा न होने के कारण परेशान 24 साल की रुखसाना निवासी बटाला रोड ने वीरवार को सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। रुखसाना की पांच बेटियां हैं। रुखसाना के पति फिरोज मुन्ना ने बताया कि वह बिहार का रहने वाला है और पिछले काफी सालों से अमृतसर में रह रहा है। करीब दस साल पहले उसकी शादी हुई थी। इस दौरान उसके घर पांच बेटियां पैदा हुईं। पत्नी बेटे की चाहत रखती थी। लेकिन बेटा न होने के कारण वह परेशान रहती थी।
 
वीरवार सुबह वह घर से अपने काम पर चले गए और उनकी चार बेटियां स्कूल के लिए रवाना हो गई। सबसे छोटी बेटी दो साल की है, जो घर पर रुखसाना के पास ही थी। दोपहर दो बजे बच्चियां स्कूल से लौटीं  तो देखा दरवाजा बंद था। पड़ोिसयों की मदद से किसी तरह लॉक तोड़ कर दरवाजा खोला गया तो देखा कमरे के अंदर रुखसाना पंखे से लटक रही थी।