पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Mother's Day,Amrittsr, Punjab News, News

बच्चों ने मां की ममता को किया सलाम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अमृतसर। दैनिक भास्कर और डीडीआई स्कूल के तत्वाधान में मदर्स-डे पर स्टूडेंट्स के सिट एंड पेंटिंग मुकाबले कराए गए। इसमें बच्चों का मां के प्रति प्रेम और सम्मान देखने को मिला। मुकाबले में तीसरी से दसवीं तक के स्टूडेंट्स ने भाग लिया। सीनियर वर्ग में शरण ने पहला, वृंदा से दूसरा और कृति ने तीसरा स्थान पाया। जूनियर वर्ग में पलिका व लवीशा ने पहला और दूसरा स्थान पाया। प्रिंसिपल जसविंदर सेठी ने भास्कर की इस पहल की सराहना की। मुकाबले में स्कूल की टीचर प्रिया मल्होत्रा ने अहम भूमिका निभाई।

बच्चों के परिजनों ने भी इस प्रयास को खासा सराहा।श्रीराम आश्रम पब्लिक स्कूल में भी 'मदर्स डे' हर्षोल्लास से मनाया गया। प्रधानाचार्य विनोदिता सांख्यान की अध्यक्षता में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्टूडेंट्स ने मां के प्रति अपने प्रेम और सम्मान का प्रदर्शन किया। इसी तरह श्री गुरु हरिकृष्ण सीसे पब्लिक स्कूल के प्री प्राइमरी विंग में जननी दिवस मनाया गया। अमनदीप अस्पताल की निदेशक डा. अमनदीप कौर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। प्रधानाचार्य डा. धर्मवीर सिंह ने 'स्वागती भाषण' से सभी का अभिनंदन किया।

डीएवी इंटरनेशनल स्कूल में 'मातृ-दिवस' के अवसर पर प्रिंसिपल अंजना गुप्ता की अध्यक्षता में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल ने बच्चों को प्रण दिलाया कि वे सदा अपनी-अपनी मां को सम्मान देंगे। इसी तरह श्री गुरु हरिकृष्ण सीसे पब्लिक स्कूल, सुल्तानविंड लिंक रोड में मातृ-दिवस मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि कौंसलर रमा महाजन रहीं। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया।

विजेता माताओं को पुरस्कृत भी किया गया। इसी तरह श्री गुरु हरिकृष्ण सीसे पब्लिक स्कूल मजीठा रोड बाइपास के प्रांगण में मातृ-दिवस को समर्पित रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल दपिंदर कौर ने मुख्य मेहमान राज महिंदर सिंह मजीठा, हरमिंदर सिंह और मनमोहन सिंह सेठी का स्वागत किया। बच्चों ने 'रिश्वतखोरी तथा झूठे नेता' और 'औरतों का शोषण' विषय पर नुक्कड़ नाटक पेश किए। इस दौरान बच्चों की माताओं के लिए कुछ गेम्स भी आयोजित की गईं।