पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंतरनतारन. पाकिस्तान में नवाज शरीफ की जीत से उनके पैतृक गांव जाति उमरा में जश्न का माहौल है। जैसे ही गांववासियों को जीत की खबर मिली, उन्होंने मिठाई खिलाकर खुशियां मनाईं। शरीफ को फिर से पाक का प्रधानमंत्री देखने के लिए गांव के लोग अरदास कर रहे थे। गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब के पाठ रखे गए थे। गांववासी बुजुर्ग मस्सा सिंह ने कहा कि नवाज शरीफ के पूर्वज गांव जाति उमरा के निवासी थे। यहां पर नवाज शरीफ के दादा मियां रमजान शरीफ हकीम थे। शरीफ का ताया मियां बरकत अली बैल बेचने का व्यापार करता था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.