पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के समारोह में नहीं जाएंगे सिद्धू, बोले-जलील होने नहीं आऊंगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अमृतसर. निगम के कमिश्नर डीपीएस खरबंदा ने शाम सवा सात बजे फोन कर कल सुबह होने वाले उद्घाटन में आने का न्यौता दिया और मेयर बख्शी राम अरोड़ा का फोन इसके भी बाद आया। मैंने कमिश्नर से पूछा कि क्यों मजाक कर रहे हो कमिश्नर साहिब, शहर के विकास हों या किसी प्रोजेक्ट के उद्घाटन एमपी को इन्फॉर्म तक नहीं किया जाता।

बताओ तुम्हारे पास कुछ लिखित है। फिर मेयर साहिब ने फोन पर सुबह आने का आग्रह किया। उन्हें मैंने कह दिया है कि मेयर साहिब क्यों खुद को धर्म संकट में डालते हो, शहर को नई सौगात मिलने जा रही है और सांसद को पता तक नहीं। इसलिए आपको मुबारक हो, मैं जलील होने के लिए नहीं आऊंगा। यह शब्द सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने कहे।

सिद्धू ने कहा कि सिटी बस चलाने के लिए वह सरकार और लोगों को बधाई देते हैं। उन्हें देरी से न्यौता देना उनका नहीं बल्कि शहर के 15 लाख लोगों का तिरस्कार है। कुछ लोग शायद यह भूल गए हैं कि लोकतंत्र किसी का दास नहीं। गवर्नमेंट बाय द पीपल, फॉर द पीपल। कोई भी सरकार लोगों की होती है।

आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...