पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खालसा काॅलेज लॉ को बीकाॅम एलएलबी के नए कोर्स की मंजूरी

खालसा काॅलेज लॉ को बीकाॅम एलएलबी के नए कोर्स की मंजूरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर। खालसा कॉलेज आॅफ लॉ को सेशन 2016-15 से बीकॉम एलएलबी शुरू करने के लिए गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के वीसी की ओर से मंजूरी दे दी गई है। प्रिंसिपल डॉ. जसपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कोई भी उम्मीदवार, जो 12वीं की परीक्षा मैथेमेटिक्स या इकॉनामिक्स विषय से 45 प्रतिशत और एससी/एसटी के लिए 40 प्रतिशत प्राप्त करके पास करता है वह बीकाम एलएलबी कोर्स में दाखिला लेने के योग्य है और इस कोर्स की 2 डिग्रियां प्रदान की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि कोर्स के पहले 3 वर्ष पूरे होने पर बीकाॅम की डिग्री दी जाएगी और 5 वर्ष पूरे होने पर एक अन्य बीकाॅम एलएलबी की डिग्री प्रदान की जाएगी। डाॅ. जसपाल सिंह ने कहा कि इस समय काॅलेज, कानून विषय से संबंधित 2 कोर्स बीए, एलएलबी और एलएलबी चला रहा है।