( जसविंदर सिंह।)
बटाला/कादियां । कुछ दिन पहले दुबई से लौटे एनआरआई जसविंदर िसंह को सोमवार रात करीब साढेे 9 बजे कार सवारों ने किडनैप कर लिया। रात साढे नौ बजे से सुबह 5 बजे तक चली सर्च में पुलिस ने एक िकडनैपर्स को गिरफ्तार कर लिया जबकि चार फरार हो गए। सुरजन को बरामद कर लिया गया है।
डीआईजी ऐके मितल ने बताया, सुखविंदर सिंह निवासी गांव ठक्कर संधू ने सोमवार रात साढेे 9 बजे कादियां थाने में फोन किया। बताया, वह अपने चाचा के लड़के जसविंदर सिंह के साथ शादी में जा रहे थे। गुरुद्वारा के पास कार में पांच युवक आए और जसविंदर उठाकर ले गए। दो किडनैपर्स सुरजन सिंह निवासी रामपुर और काली निवासी कादिंया को सुखविंदर ने पहचान लिया। किडनैपर्स ने जसविंदर के
मोबाइल से ही उसके घर फोन करके 50 हजार फिरौती मांगी। डीआजी के मुतािबक पुलिस ने गांव ठक्करसंधू के सारे एग्जिट प्वाइंट सील कर दिए। 10 बजे के करीब गांव तत्तले नहर के पास नाका लगाया था। तभी किडनैपर्स की कार आई। रुकने का इशारा किया तो गोली चला दी जो हैडकांस्टेबल रमेश को लगी। पुलिस ने भी तीन फायर किए। लेकिन किडनैपर्स भाग निकले।
सुबह करीब पांच बजे गांव कोहाड़ में किडनैपर्स ने सामने पुलिस देखी तो कार बैक करने लगे लेकिन पेड़ से जा टकराए। पुलिस ने घेरा डाल लिया। अंदर जख्मी हालत में मुख्यारोपी सुरजन सिंह को पकड़ लिया और जबकि काली और तीन अंजान युवक भाग निकले। पुलिस ने जसविंदर को सही सलामत बरामद कर लिया। मुख्यारोपी सुरजन पर नशे सहित कुल 8 मामले दर्ज हंै।