पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंवाशिंगटन.अमेरिका में एक सिख छात्र को आतंकी बता कर उसकी पगड़ी उतरवाने के मामले में अमेरिकी न्याय विभाग ने चिंता जाहिर की है। जॉर्जिया में डेकाल्ब काउंटी स्कूल में यह घटना हुई थी। एक गैर सरकारी संगठन ने इस संबंध में न्याय विभाग से लिखित शिकायत की थी। न्याय विभाग ने इस मामले में कार्रवाई न करने पर स्कूल विभाग को कड़ा पत्र लिखा है। इसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
अमेरिका में कैलिफोर्निया के फ्रेसनो शहर स्थित गुरुद्वारे के बाहर बुजुर्ग सिख पियारा सिंह को लोहे की छड़ से बुरी तरह पीटा गया। उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पियारा सेवादार के रूप में काम करते हैं। उधर, न्याय विभाग ने जॉर्जिया के स्कूल में एक सिख छात्र को आतंकी बताने की जांच शुरू कर दी है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.